शिमला : हिमाचल की राजधानी शिमला के चौपाल उपमंडल के पुलबाहल में आग लगने के कारण 22 कमरों का मकान जलकर राख हो गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना शनिवार रात 1:00 बजे की है। पुलिस ने बताया कि मकान एकांत में होने के कारण किसी को आग लगने का पता नहीं चल पाया। आग के कारण 80 लाख से एक करोड़ का नुकसान हुआ है। गनीमत यह रही कि किसी भी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। वहीं, शनिवार से हो रही तेज बारिश के कारण पुलबाहल, थुंदल और जोड़ना सड़क भारी बारिश के कारण बंद पड़ा है, जिस कारण अभी तक पुलिस तथा प्रशासन के कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंच पाए है।
