गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

22 साल की लड़की की हत्या

आजमगढ़ में 5 टुकड़ों में काटकर कुएं में फेंका, कपड़े अस्त-व्यस्त थे, रेप की आशंका
आजमगढ़ :
आजमगढ़ में दिल्ली के श्रद्धा हत्याकांड जैसा मामला सामने आया है। यहां पर एक कुएं में 22 साल की लड़की की डेड बॉडी मिली है। लड़की को 5 टुकड़ों में काटकर कुएं में फेंका गया है। सिर, हाथ और पैर काटकर अलग-अलग कर दिया गया है। सिर अभी तक नहीं मिला है। एक हाथ में उसने कड़ा और दूसरे में घड़ी पहन रखी है। लड़की के कपड़े अस्त-व्यस्त थे। ऐसे में रेप की आशंका की जताई जा रही है।
वारदात की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर स्क्क डॉग स्क्वॉयड और फोरेंसिक टीम पहुंची। बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। डेड बॉडी 2 दिन पुरानी बताई जा रही है। पुलिस ग्रामीणों से शिनाख्त के प्रयास कर रही है। कुएं से पानी निकाला जा रहा है।
ग्रामीणों को लाश मिलने पर पुलिस को सूचना दी
मामला अहिरौला थाना क्षेत्र पश्चिमी पट्टी गांव के गौरी का पूरा का है। यहां पर सड़क किनारे एक कुआं है। मंगलवार को यहां से बदबू आने पर लोगों ने कुएं तो झांककर देखा तो एक शव दिखाई दिया। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की कुएं में लड़की की लाश मिली। लाश मिलने की जानकारी पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने कुएं से शव को निकालकर पहचान की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी है।
सिर धड़ से अलग कर दिया था
युवती का सिर धड़ से अलग था। दोनों हाथ और दोनों पैर भी अलग-अलग थे। माना जा रहा है कि कहीं और हत्या के बाद यहां पर शव को ठिकाने लगाया गया है। पुलिस ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि युवती की हत्या के बाद शरीर के टुकड़े किए गए या टुकड़े करते हुए बेरहमी से हत्या कर दी गई। इसका खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *