औरंगाबाद: महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,345 नये मामले दर्ज किये गये और इस दौरान दो लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य बुलेटिन में आज इसकी जानकारी दी गई। नये मामलों के साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 79,38,103 तक पहुंच गई है और मृतकों का आंकड़ा 1,47,888 है। इस बीच, 1,485 मरीजों ने कोरोना को मात दी है और इसी के साथ अब तक महामारी से उबर चुके कुल लोगों की संख्या 77,65,602 हो गई है। राज्य के रिकवरी रेट में उल्लेखनीय रूप से गिरावट दर्ज की गई है, जो 97.84 प्रतिशत है, जबकि मृत्यु दर 1.86 प्रतिशत है।बुलेटिन में कहा गया कि वर्तमान में राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या 24,000 है, जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इस बीच, 20 सक्रिय मरीजों की पुष्टि हुई है, जिनमें से 13 लातूर से, पांच औरंगाबाद से, दो ओस्मानाबाद के हैं।
