गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पाकिस्तान से 240 जायरीन अजमेर शरीफ पहुंचे

अजमेर। राजस्थान के अजमेर में चल रहे ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती के 811 वें सालाना उर्स में शिरकत करने पडौसी मुल्क पाकिस्तान से 240 जायरीन आज सुबह 10: 50 बजे अजमेर शरीफ पहुंचे । अमृतसर-अजमेर ट्रेन से यहा पहुंचा पाक जत्था 9 दिन रहकर गरीब नवाज के उर्स में भाग लेगा तथा पाक हुकूमत की ओर से मखमली चादर एवं अकीदत के फूल पेश करेगा। अजमेर पहुंचने पर गुप्तचर पुलिस के जवानों ने उन्हें सुरक्षा घेरे में ले लिया। उसके बाद रोडवेज बसों के जरिये पुरानी मंडी स्थित सैन्ट्रल गर्लस स्कूल भवन लाया गया जहां उन्हें ठहराया गया है । पाक जायरीनों को यहां रहकर वीजा नियमों में रहना होगा जिसमें वे ग्रुप में ही प्रवास स्थल से दरगाह तक आ जा सकेंगे । पाक जत्था एक फरवरी की रात वापस अपने वतन लौट जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *