गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

लोहड़ी पर 8100 कन्याओं को 25 करोड के स्टडीज पैकेज

श्रीगंगानगर : राजस्थान के श्रीगंगानगर की विश्व भर में पहचान बन चुके कन्या लोहड़ी उत्सव दो वर्ष के अंतराल के बाद इस बार फिर बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। आगामी 12 जनवरी की शाम को सुखड़िया सर्किल के समीप रामलीला मैदान में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में श्रीगंगानगर ही नहीं इस मर्तबा हनुमानगढ़ जिले के जरूरतमंद परिवारों की 8100 लड़कियों को 25 करोड़ रुपए तक के स्टडी पैकेज दिए जाएंगे। नर्सरी से लेकर ग्रेजुएशन ही नहीं बल्कि 70 से अधिक कोर्सेज में इन लड़कियों को बिल्कुल नि:शुल्क अथवा रियायती फीस पर विभिन्न शिक्षण संस्थानों, विश्वविद्यालयों तथा कोचिंग सेंटरों में एडमिशन दिलवाया जाएगा। इस मर्तबा इच्छुक लड़कियों को विदेशों में जॉब भी दिलवाने में मदद की जाएगी।
यह घोषणा आज यहां आयोजित प्रेस वार्ता में इस उत्सव के आयोजक बाबा दीपसिंह गुरुद्वारा सेवा समिति तथा श्रीगंगानगर चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दी। इस अवसर पर कन्या लोहड़ी उत्सव की वेबसाइट तथा ऐप की लॉन्चिंग भी की गई। इस बार ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन आवेदन भी जरूरतमंद परिवारों की लड़कियों के स्वीकार किए जाएंगे।
बाबा दीपसिंह और श्रीगंगानगर चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष विजय जिंदल ने बताया कि 12 जनवरी की शाम को आयोजित होने वाले रंगारंग कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध सूफी गायक कंवर ग्रेवाल भी इस उत्सव की शाम को और परवान चढ़ाएंगे। कांग्रेस नेता और वरिष्ठ समाजसेवी अशोक चांडक ने कन्या लोहड़ी उत्सव की वेबसाइट तथा ऐप की लॉन्चिंग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *