गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

25 हजार का इनामी गैंगेस्टर गिरफ्तार

प्रतापगढ़ : उत्तर प्रदेश के प्रताप गढ़ जिले में पुलिस ने आज इनामी गैंगस्टर अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता मिली।
पुलिस अधीक्षक के मीडिया सेल पर जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि अपराधियों की धरपकड़ के लिए जारी अभियान के तहत आज थाना कोहड़ौर के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार मय हमराह व स्वाट टीम प्रभारी सुनील कुमार यादव जब चेकिंग अभियान पर थे तभी मुखबिर से 25 हजार के इनामी बदमाश के बारे में जानकारी मिली।
प्राप्त जानकारी के आधार पर उन्होंने मु0अ0सं0 668/22 धारा 2/3 यूपी गैगेस्टर एक्ट थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ़ से संबंधित वांछित 25 हजार के इनामी अभियुक्त नावेद अख्तर पुत्र मो0 वसीर निवासी ग्राम गुलरा थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़ को थाना क्षेत्र कोहड़ौर के अर्ध निर्मित टोल टैक्स छीड़ा के पास से गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *