जयपुर : राजस्थान में कोरोना के शुक्रवार को 254 नये मामले सामने आये।
चिकित्सा विभाग के अनुसार राज्य में पिछले चौबीस घंटों में नये मामलों में केवल तीन मरीजों की वृद्धि हुई। नये मामलों में सर्वाधिक 91 मामले जयपुर में सामने आए जबकि जोधपुर में 18, अलवर में 17, प्रतापगढ मे 16, पाली एवं सीकर में 14-14, चित्तौड़गढ 10,कोटा एवं नागौर में नौ-नौ, दौसा एवं बीकानेर में आठ-आठ , भीलवाड़ा एवं जैसलमेर में छह-छह, उदयपुर में चार, बाड़मेर, डूंगरपुर, भरतपुर एवं सिरोही मे तीन-तीन, अजमेर, बारां, धौलपुर एवं झुंझुनूं में दो-दो तथा बांसवाड़ा, बूंदी, झालावाड़ एवं सवाईमाधोपुर में एक-एक नया मामला सामने आया जबकि सात जिलों में एक भी नया मामला सामने नहीं आया।
नये मामलों के बाद राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर अब तक 13 लाख 10 हजार 879 हो गई। प्रदेश में 259 मरीजों के और स्वस्थ होने से अब तक 12 लाख 99 हजार 551 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या अब 1700 हैं। इनमें सर्वाधिक 447 सक्रिय मरीज जयपुर जिले में है जबकि जोधपुर में 162, अलवर में 138 तथा शेष जिलों में इससे कम सक्रिय मरीज हैं।
राज्य में कोरोना से अब तक 9628 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना जांच के लिए अब तक दो करोड़ सात लाख 24 हजार 782 नमूने लिए गए हैं।
राजस्थान में शुक्रवार को कोरोना के 254 नये मामले सामने आये
