गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

257 पेटियां अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार

अजमेर : राजस्थान में अजमेर के नसीराबाद आबकारी यूनिट ने आज 257 पेटियां अवैध शराब की जब्त करने में सफलता प्राप्त की। पुष्ट जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय राजमार्ग 79 पर आबकारी दल के प्रभारी रामगोपाल के नेतृत्व में एक कंटेनर ट्रक को रुकवाकर जब तलाशी ली गई तो उसमें अवैध शराब की पेटियां बरामद हुई। यह अवैध शराब हरियाणा से गुजरात परिवहन कर ले जाई जा रही थी। आबकारी दल ने अवैध शराब व ट्रक को जब्त करते हुए ट्रक चालक नंद सिंह पुत्र भुवन सिंह ग्राम मुंशी बनेड़ा निवासी को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *