गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

 कोरोना के 28 सक्रिय मामले बढ़े

नई दिल्ली : देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 28 सक्रिय मामले बढ़े हैं और इनकी संख्या 2257 हो गयी है। इस बीच देश में पिछले 24 घंटों में 5976 लोगों का कोविड टीकाकरण किया गया है और अब तक कुल 220 करोड़ 63 लाख 87 हजार 889 लोगों को टीका लगाया जा सका है।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से मंगलवार की सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 140 मरीज स्वस्थ हुए हैं। केरल में सबसे अधिक नौ सक्रिय मामले बढ़े हैं, जबकि तेलंगाना में आठ, तमिलनाडु में सात, पंजाब में छह, महाराष्ट्र में तीन, बिहार, गोवा, गुजरात और लद्दाख में क्रमशः एक-एक मामलों में वृद्धि हुई है।
विस्तृत आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना संक्रमण के दर्ज मामलों की संख्या चार करोड़ 46 लाख 86 हजार 371 और इस बीमारी को मात देने वालों की संख्या चार करोड़ 41 लाख 53 हजार 343 है जबकि मृतकों की संख्या 5,30,771 है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *