गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

आम चुनाव के दूसरे चरण के लिए 299 आवेदन मान्य, 53 खारिज

मुंबई : महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने शनिवार को कहा कि राज्य में होने वाले लोकसभा चुनवा के दूसरे चरण के लिए आठ निर्वाचन क्षेत्रों के 352 उम्मीदवारों में से 299 आवेदन मान्य जबकि 53 खारिज हुए हैं। कुल 299 मान्य उम्मीदवारों में बुलढाणा से 25, अकोला से 17, अमरावती से 56, वर्धा से 26, यवतमाल-वाशिम से 20, हिंगोली से 48, नांदेड़ से 66 और परभणी से 41 उम्मीदवार शामिल हैं।
इन आठ निर्वाचन क्षेत्रों में नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि आठ अप्रैल है, मतदान 26 अप्रैल को होगा और मतगणना चार जून को होगी। शनिवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, शुक्रवार को उम्मीदवारों के आवेदनों की जांच की गई थी। विज्ञप्ति में कहा गया,“राज्य के आठ निर्वाचन क्षेत्रों में 352 उम्मीदवारों में से 299 के आवेदन मान्य किए गए जबकि 53 आवेदन खारिज कर दिए गए।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *