गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कार लूटनेे के मामले में 3 गिरफ्तार

जींद : हरियाणा में जींद के गढ़ी गांव में 10 दिन पहले एक तंबाकू व्यापारी से हथियारों की नोंक पर कार व नकदी लूटने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि नेपेेवाला गांव निवासी सुरेंद्र ने 21 दिसंबर को पुलिस में दी शिकायत में बताया था कि देेर शाम दुकान बंद कर घर लौटते समय गढ़ी बस स्थानक पर रुके थे, तभी तीन लोग जबरन उनकी कार में घुस आये। तीनों ने हथियारों की नोंक पर पर्स, मोबाइल फोन और अन्य कागजात छीन लिए और फिर गाड़ी से उन्हें उतारकर गाड़ी लेकर भाग गये। गढ़ी थाना पुलिस ने सुरेंद्र की शिकायत पर लूट, शस्त्र अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस जांच में गांव रामराये निवासी पोमी, जतिन तथा गांव ईंटल कलां निवासी रवींद्र का नाम सामने आया था, जिसके बाद आज तीनों को गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *