गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हिट एंड रन मामले में 3 गिरफ्तार

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर पुलिस ने रविवार को बड़गाम जिले में स्कूटी सवार की मौत के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर हिट एंड रन मामले को सुलझाने का दावा किया। पुलिस ने कहा कि एक दिसंबर को चादूरा पुलिस थाना को सूचना मिली कि हरपोरा चदूरा में चरार ए शरीफ से चदूरा जा रहे एक वाहन ने विपरीत दिशा से आ रही स्कूटी को टक्कर मार दी जिससे स्कूटी सवार एवं पीछे बैठा व्यक्ति घायल हो गया।
पुलिस ने कहा कि दोनों घायलों की पहचान नंबलबल पंपोर के उबैद शफी और नागम चदूरा के हुजैब अहमद यटू के रुप में की गई , जिन्हें इलाज के लिए श्री महाराजा हरिसिंह (एसएमएचएस) अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्कूटी पर पीछे बैठे व्यक्ति की दो दिसंबर को मौत हो गई। चदूरा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *