शिमला : हिमाचल प्रदेश पुलिस ने शुक्रवार रात यहां ढली क्षेत्र में नेपाली मूल के एक व्यक्ति हत्या के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और ये सभी भी नेपाली मूल के ही हैं और मृतक के परिचित हैं।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील नेगी ने बताया कि मृतक की पहचान विट्टू (47) के रूप में हुई जो छकड़ैल में करियाने की दुकान करता था। उन्होंने बताया कि आरोपी गत रात्रि विट्टू की हत्या करने के बाद शव भट्टाकुफर की पार्किंग में फेंक कर फरार हो गए। मृतक के छोटे भाई बबलू की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक के मुंह, आंखों और शरीर पर चोट के निशान थे। उसके गुप्तांगों पर भी चोटों के निशान थे। पुलिस ने आरोपियों को देर रात ही गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान जनक(31), जीत बहादुर(27) और छबिलाल(26) के रूप में हुई है। ये तीनों भी नेपाली मूल के हैं।
उन्होंने बताया कि आपसी रंजिश के चलते आरोपियों ने वारदात को अंज़ाम दिया। आरोपियों को अदालत ने रिमांड पर लेकर इनके वारदात की वजह पूछी जाएगी। इन सभी के खिलाफ ढली थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
व्यक्ति की हत्या मामले में 3 गिरफ्तार
