गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अवैध अफीम एवं ड्रग्स के साथ 3 गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़ : राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले की निम्बाहेड़ा सदर थाना क्षेत्र में पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान तीन तस्करों को गिरफ्तार कर उनके वाहनों से अवैध अफीम एवं एमडीएमए ड्रग्स जप्त की है। थानाधिकारी तुलसीराम प्रजापति ने बताया कि गत रात्रि नाकेबंदी के दौरान मध्यप्रदेश की और से आई दो कारों को रोककर तलाशी ली तो एक कार में पीछे की और बनी विशेष स्कीम में रखी आठ प्लास्टिक थैलियां जप्त की जिनके अंदर 8 किलो 900 ग्राम अवैध अफिम थी। इसी तरह दूसरी कार में भी बनी स्कीम में रखी दो प्लास्टिक की थैलियो में रखी 1 किलो 70 ग्राम अवैध एमडीएमए ड्रग्स बरामद की। उन्होंने बताया कि दोनों कारों में सवार जोधपुर के ग्राम हानीया निवासी नवदीप पंडित तथा श्यामसुन्दर पंडित और मध्यप्रदेश के नीमच जिले के ग्राम बवरासा निवासी विक्रमसिंह सौंधिया को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *