गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बहादुरगढ़ में बीटेक के 3 स्टूडेंट्स की मौत

बहादुरगढ़। हरियाणा के बहादुरगढ़ में झज्जर रोड पर बीती रात दर्दनाक हादसा हो गया। कॉलेज समारोह से घर लौट रहे छात्रों की कार गांव दुल्हेड़ा में ईंट से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में 3 छात्रों की मौत हो गई, जबकि 2 घायल हैं। अज्ञात ट्रैक्टर ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मृतकों की पहचान करीब मणिक (21) निवासी मुंडका, रेणु निवासी झाड़ोदा, ईशु निवासी बहादुरगढ़ के रूप में हुई है। जबकि घायल खुशी बहादुरगढ़ की तो मोनिका दिल्ली की रहने वाली बताई जा रही है। ये सभी कबलाना स्थित गंगा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में बीटेक कर रहे थे। शुक्रवार को कॉलेज में समारोह था। समारोह खत्म होने के बाद रात को ये सभी कार में सवार होकर अपने घर के लिए चल दिए। गाड़ी मणिक चला रहा था। गांव दुल्हेड़ा में ड्रेन के पास ईंट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से इनकी कार की टक्कर हो गई। मणिक, रेणु की जान चल गई। घायलों को दिल्ली स्थित अस्पताल में ले जाए गए तो वहां इशु ने भी दम तोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *