गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

3 बाइकों की भिड़ंत, दो मरे, 4 घायल

उन्नाव : उत्तर प्रदेश में उन्नाव जिले के थाना बिहार क्षेत्र में सोमवार को तीन बाइकों की टक्कर में दो युवकों की मृत्यु हो गयी जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि उन्नाव-रायबरेली नेशनल हाईवे पर चिकंदरपुर गांव के पास तेज रफ्तार दो बाईकों में आमने सामने की टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक बाइक की टंकी फट गई और उसमे आग लग गई। आग से दूसरी बाइक भी चपेट में आ गई। तभी एक अन्य बाइक सवार भी आकर टकरा गया। पुलिस के अनुसार इस दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर मौत हो गयी वहीं चार लोग बुरी तरह घायल हो गए।
क्षेत्राधिकारी बीघापुर विजय आनंद ने बताया कि मृतकों की पहचान के बाद उनके परिजनों को सूचना देकर घायलों को सुमेरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया था जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल उपचार के लिए रेफर कर दिया है। जिला अस्पताल से परिजन अच्छे इलाज की बात करके प्राइवेट में लेकर चले गए है।
उन्होने बताया इस दुर्घटना में सारुख (22) और विकास बाबू (18) की घटनास्थल पर मौत हो गयी जबकि चार अन्य गंभीर घायल हो गए है। मृतक विकास के परिजनों ने बताया है वह बीएससी की परीक्षा देकर वापस घर आ रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *