गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सड़क हादसे में दंपत्ति समेत 3 मरे

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के कुतुबशेर क्षेत्र में एसयूवी की टक्कर से बाइक सवार दंपत्ति समेत तीन लोगों की मृत्यु हो गयी है। पुलिस अधीक्षक नगर अभिमन्यु मांगलिक ने सोमवार को बताया कि बीती रात यह हादसा नकुड़ रोड पर कुमारखेड़ा गांव के पास हुआ जब बाइक सवार राधेश कुमार (34),पत्नी सपना (30) और छोटी बहन संगीता के साथ नकुड़ क्षेत्र के गांव मच्छरहेड़ी में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे कि एक तेज रफ्तार बोलेरो कार ने पीछे से उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में तीनो गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने उन्हे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गयी। पुलिस ने बोलेरो चालक सुनील पंथी निवासी उत्तराखंड को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *