गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

3 पत्रकारों का सड़क हादसे में निधन

विदिशा/रायसेन : मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के तीन पत्रकारों का पड़ोसी रायसेन जिले के सलामतपुर थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में निधन हो गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार विदिशा निवासी पत्रकार राजेश शर्मा, सुनील शर्मा और नरेंद्र दीक्षित एक दुपहिया वाहन से देर रात आसपास के किसी स्थान से विदिशा लौट रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने उनके वाहन को टक्कर मार दी।

इस वजह से तीनों का निधन हो गया। तीनों के शव रायसेन जिले के सांची के अस्पताल में रखे गए हैं और आज उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, अनेक मंत्रियों और कांग्रेस नेताओं ने भी तीनाें पत्रकारों के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *