जयपुर : राजस्थान में गुरुवार को कोरोना के तीन नए मामले सामने आए । चिकित्सा विभाग के अनुसार पिछले चौबीस घंटों में प्रदेश में कोरोना का एक मरीज बढ़ा और जयपुर में तीन नये मामले सामने आये। इससे राज्य में कोरोना के अब तक सामने आए मरीजों की संख्या बढ़कर 13 लाख 15 हजार 559 हो गई।
आज कोरोना के जयपुर जिले में आठ एवं जैसलमेर जिले में एक मरीज के और स्वस्थ होने पर अब तक 13 लाख पांच हजार 863 मरीज ठीक हो गए जबकि वर्तमान में 43 सक्रिय मरीज है । सक्रिय मरीजों में सर्वाधिक 36 मरीज जयपुर में है जबकि उदयपुर में चार, जोधपुर में दो एवं सीकर में एक सक्रिय मरीज है। राज्य में कोरोना से अब तक 9653 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में कोरोना जांच के लिए अब तक दो करोड़ 14 लाख 56 हजार 893 नमूने लिए गये हैं। गुरुवार को जांच के लिए 6635 नमूने लिए गये ।
राजस्थान में कोरोना के 3 नये मामले
