गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

राजस्थान में कोरोना के 3 नये मामले

जयपुर : राजस्थान में शुक्रवार को भी कोरोना के तीन नए मामले सामने आए ।
चिकित्सा विभाग के अनुसार पिछले चौबीस घंटे में जयपुर, जोधपुर एवं सीकर में एक-एक नया मामला सामने आया। इससे राज्य में कोरोना के अब तक सामने आए मरीजों की संख्या बढ़कर 13 लाख 15 हजार 562 हो गई।
आज कोरोना के जयपुर जिले में 11 मरीजों के और स्वस्थ होने पर अब तक 13 लाख पांच हजार 874 मरीज ठीक हो गए जबकि वर्तमान में 35 सक्रिय मरीज है । सक्रिय मरीजों में सर्वाधिक 26 मरीज जयपुर में है जबकि उदयपुर में चार, जोधपुर में तीन एवं सीकर में दो सक्रिय मरीज है।
राज्य में कोरोना से अब तक 9653 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में कोरोना जांच के लिए अब तक दो करोड़ 14 लाख 62 हजार 689 नमूने लिए गये हैं। शुक्रवार को 5796 नमूने लिए गये ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *