गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सुवेंदु के कंबल वितरण कार्यक्रम में 3 लोगों की मौत

आसनसोल : पश्चिम बंगाल के आसनसोल में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता और विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी के कंबल वितरण कार्यक्रम में भगदड़ मच जाने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गयी और आठ अन्य घायल हो गये। रिपोर्ट में पूर्वी बंगाल के आसनसोल-दुर्गापुर कमिश्नरेट के पुलिस कमिश्नर सुधीर कुमार नीलकांतम के हवाले से कहा गया है कि मरने वालों में एक नाबालिग लड़की भी शामिल है। घायलों में ज्यादातर महिलाओं को विभिन्न स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
भाजपा द्वारा वार्ड नंबर 27 (रेल पारा) में कंबल वितरण का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में भाजपा के नंदीग्राम विधायक अधिकारी मौजूद थे। वह एक लाभार्थी को कंबल बांटकर चले गए। रिपोर्ट में कहा गया है कि पांच काउंटरों से करीब 5000 कंबल बांटे जाने थे। एक वितरण काउंटर पर भगदड़ मच गई जिसमें तीन लोग मारे गए और आठ अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार जिस इलाके में हजारों लोग कंबल लेने के लिए जमा हुए थे, वहां इस तरह के आयोजन की कोई आधिकारिक अनुमति नहीं थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *