गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बाल संप्रेषण गृह से 3 किशोर फरार

मिर्जापुर : उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र में स्थित जिला सम्प्रेषण गृह से शनिवार भोर तीन किशोर अपराधी छत तोड़ कर फरार हो गए जिनमें से दो को पुलिस ने प्रयागराज जिले के मांडा से गिरफ्तार कर लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक श्री कांत प्रजापति ने शनिवार को बताया कि मोर्चाघर मोहल्ले में स्थित सम्प्रेषण गृह जो जिला प्रोबेशन अधिकारी के अधीन काम करता है।

आज सुबह प्रोबेशन अधिकारी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि भोर में छत पर लगी टीन शेड के तोड़ कर रितिक, गोलू और मनोज संप्रेक्षण गृह से फरार हो गए हैं। तीनों चोरी के अभियोग में बंद थे। उन्होने बताया कि घटना के बाद तीन टीमें बनाकर खोजबीन शुरू की गयी। प्रयागराज जिले के मांडा से दो किशोरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक अभी भी फरार है। उसे भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर जिला प्रशासन ने सम्प्रेषण गृह के अधिकारी एवं कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *