गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

प्रत्येक गांव में 4जी व 5 जी पहुंचाने के लिए हो रहा है 30 अरब डॉलर का निवेश: वैष्णव

मुंबई : केन्द्रीय संचार, इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज कहा कि देश के प्रत्येक गांव में 4 जी और 5 जी नेटवर्क को पहुंचाने के लिए 30 अरब डॉलर का निवेश किया जा रहा है। श्री वैष्णव ने ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2022 का समापन करते हुये कहा कि अब तक देश के 1.5 लाख ग्राम पंचायतों तक पहुंच हो गयी है। अब एक ऐसा राजमार्ग बनाया जा रहा है जिसमें जहां ग्रामीण उद्यमियों और ऐसे उत्साही युवाओं को चैनेलाइज किया जा रहा है जो उच्च गुणवत्ता, हाई स्पीड डेटा कनेक्टिविटी को प्रत्येक गांव तक पहुंख सके। इस मॉडल का परीक्षण किया जा चुका है और प्रत्यके महीने 80 हजार नये कनेक्शन दिये जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने डिजिटल नियामकीय फ्रेमवर्क में आमूलचूल परिवर्तन करने के लिए कहा है ताकि वो वैश्विक मानकों के अनुरूप और वैश्विक प्रतिस्पर्धा का समर्थन करता हो। नये दूरसंचार विधेयक में तीन चार पुराने कानूनों को सम्माहित करने की तैयारी चल रही है। इसमें डिजिटल व्यक्तिगत डेटा सुरक्षा विधेयक और आईटी कानून 2000 कानून के माध्यम से उद्योग की चिंताओं को सरकार और सरकार की चिंताओं को उद्योग दूर करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *