गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दक्षिणी अंडमान में पानी आपूर्ति में 30 फीसदी कटौती

पोर्ट ब्लेयर। अंडमान- निकोबार प्रशासन ने कमजोर मानसून के मद्देनजर पोर्ट ब्लेयर और आसपास के दक्षिणी अंडमान क्षेत्र में पानी की आपूर्ति में 30 प्रतिशत की कटौती करने का फैसला किया है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक इस क्षेत्र के निवासियों को 09 मार्च से तीन दिनों में एक बार पानी मिलेगा। मौजूदा समय में एक दिन के अंतराल में पानी आपूर्ति की जाती है। प्रशासन के अनुसार 2022-23 के दौरान बारिश कम होने की वजह से धनीखरी बांध सहित दक्षिण अंडमान में सभी जल स्रोतों में पानी का भंडारण काफी हद तक कम हो गया है। उन्होंने बताया कि मौजूदा स्थिति के मद्देनजर उपलब्ध पानी के भंडारण को आगामी मई- जून में अगले दक्षिण पश्चिमी मानसून के आगमन तक विनियमित करने की आवश्यकता है। इस वजह से पानी की मात्रा में 30 प्रतिशत कटौती करना अपरिहार्य हो गया है। इसलिए जन स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, अंडमान लोक निर्माण विभाग और पोर्ट ब्लेयर नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में आने वाले क्षेत्रों पानी की आपूर्ति में कटौती की जाएगी। इस बीच, हिंदू राष्ट्र शक्ति के अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के अध्यक्ष राकेश्वर लाल ने प्रदेश के उपराज्यपाल से जल आपूर्ति कटौती के निर्णय को वापस लेने का अनुरोध किया है। उपराज्यपाल को लिखे पत्र में श्री लाल ने बिजली, पीबीएमसी और एपीडब्ल्यूडी के सभी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का अनुरोध किया, जो आम जनता की बुनियादी जरूरतों – सड़क, पानी और बिजली को प्रदान करने में पूरी तरह विफल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *