जालंधर : पंजाब के जालंधर में पुलिस ने सेब ले जा रहे एक ट्रक से 310 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद कर ट्रक चारक को गिरफ्तार किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरबजीत सिंह बहिया ने शनिवार को बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि जम्मू-कश्मीर के जिला राजौरी निवासी मुहम्मद अशरफ जम्मू कश्मीर से सेब से लदे ट्रक में चूरा पोस्त की बोरियां छुपा कर पंजाब में स्पलाई करता है। उन्होंने बताया कि आज वह एक ट्रक मे सेब की पेटियों के नीचे बड़ी मात्रा में छुपा कर चूरा पोस्त लेकर कपूरथला की तरफ जा रहा था। पुलिस ने नाकाबंदी कर ट्रक को रोक कर तलाशी ली तो उसमें से 310 किलोग्राम चूरापोस्त बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और आरोपी के संपर्कों का पता लगाया जाएगा।
310 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद
