गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कोरोना के 310 नये मामले

नई दिल्ली : देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 310 नए मामले दर्ज किए गए हैं और इसी अवधि में दो मरीजों की मौत हुई है। इस बीच देश में कोरोना टीकाकरण भी जारी है और पिछले 24 घंटों में 500 लोगों को टीका लगाया गया है। अब तक देश में 2,20,67,07,591 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4,49,90,054 हो गयी है। सक्रिय मामलों की संख्या 263 घटकर 4,709 रह गयी है। वहीं मृतकों की संख्या बढ़कर 5,31,866 हो गयी है। इसी अवधि में कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा 571 बढ़कर 4,44,53,479 पर पहुंच गया है।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कर्नाटक में सक्रिय मामलों की संख्या में तीन की वृद्धि हुई है। इसके अलावा, पुड्डुचेरी में दो, मिजोरम और त्रिपुरा में एक-एक मामले बढ़े हैं। पिछले 24 घंटे में अन्य राज्य आन्ध्र प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गोवा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, केरल, महाराष्ट्र, ओडिशा, राजस्थान, तेलंगाना, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में कोरोना के मामलों में कमी पायी गयी है। इसी अवधि में मिजोरम और तमिलनाडु में एक-एक मरीज की मौत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *