गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सुकमा में 33 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

जगदलपुर : छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल के सुकमा जिले में तीन इनामी नक्सली सहित 33 नक्सलियों ने आत्म समर्पण कर दिया है।
सुकमा पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने आज बताया कि इनमें से तीन नक्सली एक-एक लाख रुपये के इनामी हैं। आत्म समर्पित सभी नक्सली किस्टाराम थाना क्षेत्र में घटित विभिन्न नक्सली गतिविधियों में शामिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को राज्य शासन की पुर्नवास नीति के तहत सहायता राशि और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। नवीन कैंपों की स्थापना का ग्रामीणों पर अनुकूल प्रभाव पड़ रहा है। पिछले सप्ताह ही जिले के तोंडामरका और डब्बामरका क्षेत्र में नए सुरक्षा कैंपों की स्थापना की गई है। इन कैंपों की स्थापना के बाद विकासात्मक कार्यों से प्रभावित होकर नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *