गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

खादी बिक्री में 332 प्रतिशत की वृद्धि

नई दिल्ली : इतिहास में पहली बार खादी ग्रामोद्योग आयोग- केवीआईसी का कारोबार बीते वर्ष 1.34 लाख करोड़ रुपये को पार कर गया है। केंद्रीय लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय ने गुरुवार को यहां बताया कि पिछले नौ वित्त वर्षों में, ग्रामीण क्षेत्र के कारीगरों के खादी उत्पादों की बिक्री में 332 प्रतिशत की अभूतपूर्व वृद्धि हुई है।

वित्त वर्ष 2013-14 में जहां खादी और ग्रामोद्योग उत्पादों का कारोबार 31154 करोड़ रुपये था, वहीं वित्त वर्ष 2022-23 में यह बढ़कर 1,34,630 करोड़ रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया, जो अब तक की सर्वश्रेष्ठ उपलब्धि है। इसी तरह से ग्रामीण क्षेत्र में 9,54,899 नये रोजगार का सृजन कर, केवीआईसी ने नया मील का पत्थर स्थापित किया है। वित्त वर्ष 2013-14 से 2022-23 में खादी और ग्रामोद्योग के उत्पादन में जहां 268 प्रतिशत की वृद्धि हुई, वहीं बिक्री ने सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए 332 प्रतिशत के आंकड़े को छू लिया है। यह इसका प्रमाण है कि ‘मेक इन इंडिया’, ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘स्वदेशी उत्पादों’ पर देश की जनता का भरोसा बढ़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *