गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

तमिलनाडु में जहरीली शराब से अबतक 34 की मौत

60 लोगों का इलाज जारी, कलेक्टर-एसपी हटाए गए; घटना की जांच सीआईडी को सौंपी
कल्लाकुरिची।
तमिलनाडु के कल्लाकुरिची में जहरीली शराब पीकर मरने वालों की संख्या बढ़कर 34 हो गई है, जबकि 60 से ज्यादा लोगों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक इन लोगों ने पैकेट में मिलने वाली शराब पी थी।
कल्लाकुरिची जिले के करुणापुरम में 18 जून को हुई घटना के पीड़ितों में ज्यादातर दिहाड़ी मजदूर हैं। शराब पीने के बाद रात होते-होते इन लोगों को दस्त, उल्टी, पेट दर्द और आंखों में जलन होने लगी।
पुलिस ने इस मामले में के कन्नुकुट्टी (49) समेत 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। कन्नुकुट्टी के पास से लगभग 200 लीटर जहरीली शराब बरामद हुई, जिसमें मेथनॉल मिला हुआ है।
कल्लाकुरिची में 12 एंबुलेंस तैनात हैं। पुलिस के मुताबिक मरने वालों का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने पर मौत की असली वजह सामने आएगी।
घटना के बाद राज्य सरकार ने कल्लाकुरिची के कलेक्टर-एसपी को हटा दिया है। इनकी जगह एमएस प्रशांत को कलेक्टर और रजत चतुर्वेदी को एसपी नियुक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *