गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

34 आईपीएस अधिकारियों के तबादले

भोपाल : मध्यप्रदेश सरकार ने आज भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 34 अधिकारियों के तबादले किए, जिनमें विशेष पुलिस महानिदेशक स्तर के अधिकारियों के साथ ही पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) स्तर के अधिकारी भी शामिल हैं।
गृह विभाग की ओर से जारी किए गए आदेश के अनुसार महानिदेशक जेल अरविंद कुमार अब महानिदेशक होमागार्ड होंगे। अब तक महानिदेशक होमगार्ड के पद पर रहे श्री पवन जैन आज सेवानिवृत हो गए हैं। लोक अभियोजन संचालनालय के संचालक राजेश चावला अब महानिदेशक जेल का पद संभालेंगे।
पुलिस मुख्यालय भोपाल में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पवन कुमार श्रीवास्तव मुख्यालय में ही अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सतर्कता का दायित्व संभालेंगे। इंदौर ग्रामीण रेंज के उप महानिरीक्षक चंद्रशेखर सोलंकी इसी पद पर खरगोन रेंज में भेजे गए हैं।
रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक पद की कमान संभालेंगे। नगरीय पुलिस जिला भोपाल के पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) विनीत कपूर को पुलिस मुख्यालय भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक का दायित्व सौंपा गया है। भोपाल में ही पुलिस उपायुक्त जोन 4 विजय खत्री को ग्वालियर स्थित विसबल की दूसरी वाहिनी में सेनानी पदस्थ किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *