गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

35 किलो ग्राम डोडा-चूरा जब्त, 1 गिरफ्तार

भीलवाड़ा : राजस्थान में भीलवाड़ा जिले की बागौर थाना क्षेत्र में पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक कार से 35 किलो 300 ग्राम डोडा-चूरा के साथ जब्त कर तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि थाना प्रभारी मोतीराम रायका सोमवार को छात्रावास तिराहे पर मय जाब्ता नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान एक कार बागौर की ओर से आई, जिसे पुलिस ने संदेह के आधार पर रोका। उसमें सवार व्यक्ति से पूछताछ की तो उसने खुद को नागौर जिले के गच्छीपुरा थाने के जाटों का मोहल्ला सरनावड़ा निवासी श्रवण कुमार जाट (35) बताया।
पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें 3 कट्टों में डोडा-चूरा था। वजन करवाने पर डोडा-चूरा 35 किलो 300 ग्राम पाया गया। पुलिस ने कार सहित डोडा-चूरा बरामद कर आरोपित श्रवण कुमार को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *