मुंबई : महाराष्ट्र में गुरुवार को मुंबई और आसपास के इलाकों में भव्य पैमाने पर आयोजित दही हांडी उत्सव के दौरान गोविंदा मंडली के 35 सदस्य घायल हो गए। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के अधिकारियों ने शाम छह बजे तक घायलों की संख्या की पुष्टि की। घायलों को पूरे शहर के विभिन्न अस्पतालों में पहुंचाया गया।
अधिकारियों ने कहा कि घायलों में से चार को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जिनमे दो को मध्य मुंबई के परेल में नगर निगम द्वारा संचालित केईएम अस्पताल और घाटकोपर के राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सरकारी और नगर निगम अस्पतालों में 22 घायलों का बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) में इलाज चल रहा है।
हिंदू जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण के जन्म का जश्न मनाते हैं। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, भगवान कृष्ण का जन्म भाद्र माह के आठवें दिन हुआ था। वह भगवान विष्णु के अवतार हैं। अधिकारियों ने कहा कि अपने सक्रिय उपायों के तहत बीएमसी ने गोविंदा मंडली के घायल सदस्यों के इलाज के लिए नागरिक संचालित अस्पतालों में 125 बिस्तर तैयार रखे हैं।
