गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हिमाचल में 3 एनएच सहित बर्फ से ढकीं 352 सड़कें

शिमला : हिमचाल प्रदेश के पर्यटन स्थल मनाली में पिछले 24 घंटों में 12 सेंटीमीटर हिमपात हुआ है। वहीं प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में मध्यम से भारी हिमपात हुआ है, जिससे तीन राष्ट्रीय राजमार्गों और राज्य के 352 अन्य सड़कों पर यातायात बाधित हुआ है। गोंदला (लाहुल स्पीति) में 11.50 सेमी, डलहौजी (चंबा) में आठ सेमी, कल्पा में 07 सेमी और केलांग में तीन सेमी जबकि टूरिस्ट रिसॉर्ट में दो सेमी हिमपात हुआ।
उधर, जोगिंदर नगर (मंडी) में 15 मिमी बारिश हुई है, जबकि कांगड़ा में 14.5 मिमी और पालमपुर (कांगड़ा) में 14 मिमी बारिश हुई है। राज्य में लाहौल-स्पीति जिले में एनएच-505 ग्राम्फू से लोसर और एनएच -03 दारचा से सरचू तक और आई 177 सहित 353 सड़कें बर्फ से ढकी हुई हैं। वहीं, रोहतांग दर्रा एनएच -03 और जलोरी दर्रा एनएच-305 सहित कुल्लू जिले में 47 सड़कें बर्फ से ढकी हुयी हैं। शिमला जिले में 54, मंडी और किन्नौर जिले में 29-29, चंबा में 14 और कांगड़ा में दो सड़कें बर्फ से ढकी हुई हैं। मनाली लेह राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-003) को हिमपात के कारण सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है।
इसी तरह से दारचा शिंकुला रोड सभी तरह के वाहनों के लिए बंद है। पांगी किलर राजमार्ग (एसएच-26) भी सभी तरह के वाहनों के लिए बंद है। काजा रोड (एनएच – 505) ग्रेफू से काजा तक बंद है और सुमडो से लोसार तक 4 बाय 4 वाहनों के लिए खुला है।
स्थानीय लोगों और पर्यटकों को हिमपात की स्थिति में अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गयी है। लाहौल-स्पीति जिले के थोलंग गांव में भारी हिमपात के बाद हिमस्खलन की दो घटना घटनाएं सामने आयी है।
पीरपंजाल के उपायुक्त सुमित खिमटा ने कहा कि हिमस्खलन हो सकता है। लोगों को हिमस्खलन की आशंका वाले क्षेत्रों में नहीं जाने का ध्यान रखना चाहिए। चंबा में 125 और कुल्लू में 42 सहित हिमाचल प्रदेश में 194 वितरण ट्रांसफार्मर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रही। शिमला में 2.3 डिग्री, कल्पा में 3.6 डिग्री, धर्मशाला में 4.2, ऊना में 04, नाहन में 06, केलांग में 7.8 डिग्री, सोलन में 0.8 डिग्री, मनाली में शून्य डिग्री सेल्सिय न्यूनतम तापमान दर्ज कर किया गया। प्रदेश में पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है।
इसी तरह से कांगड़ा 6.5 मंडी पांच, बिलासपुर 7, हमीरपुर 4.9, चंबा 5.3, डलहौजी माइनस 0.5, कुफरी माइनस 1.7 और नारकंडा माइनस 2.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *