गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मुंबई में 36 किलोग्राम सोना जब्त

मुंबई : मुंबई के राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने लगभग 21 करोड़ रुपये मूल्य का 36 किलोग्राम बेहिसाब सोना जब्त किया है और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो कथित रूप से सोने की तस्करी में शामिल एक गिरोह का सदस्य है।
डीआरआई के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, मुंबई के हवाई अड्डे और एयर कार्गो परिसर में सोने की तस्करी के विभिन्न मामलों में की गई जांच के दौरान डीआरआई मुंबई के अधिकारियों ने एक विशिष्ट खुफिया जानकारी विकसित की, जिसमें पता चला कि विदेशी नागरिकों से जुड़ा हुए एक गिरोह तस्करी किए गए सोने के प्रसंस्करण और वितरण में शामिल है।
सोमवार को खुफिया जानकारी पर कार्रवाही करते हुए, डीआरआई अधिकारियों ने एक सुनियोजित और समन्वित अभियान चलाया और इन कार्यों को अंजाम दिया।
एक अधिकारी ने कहा कि, सीमा शुल्क अधिनियम के अंतर्गत उस संदिग्ध परिसर की तलाशी ली गई जहां तस्करी किए गए सोने को पिघलाया और प्रसंस्करण किया जा रहा था। परिसर की गहन तलाशी के दौरान, प्रसंस्करण के विभिन्न चरणों में 36 किलोग्राम से ज्यादा का बेहिसाब सोना बरामद किया गया जिसका कुल मूल्य लगभग 21 करोड़ रुपये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *