गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

व्यापार मेले में लगे उत्तराखंड पैवेलियन में सजे हैं 36 स्टॉल

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित 42वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला में उत्तराखंड भी प्रतिभाग कर रहा है और इसमें राज्य की तरफ से 36 स्टॉल लगाए गए हैं। उत्तराखण्ड पैवेलियन के निदेशक प्रदीप नेगी मे यह जानकारी देते हुए बताया कि व्यापार मेले में उत्तराखण्ड पैवेलियन हॉल संख्या 5 में है जिसमें राज्य की तरफ से 36 स्टॉल सजे हैं।
उन्होंने बताया कि उत्तराखंड पैवेलियन में हरिद्वार, देहरादून, चम्पावत, नैनीताल, अल्मोड़ा, उत्तरकाशी, टिहरी, चमोली और पौड़ी जिलों के शिल्पियों के उत्पादों के विपणन स्टॉल लगाये गये है। पैवेलियन में सरकारी विभागों की ओर से पर्यटन, खादी बोर्ड एवं औद्योगिक बोर्ड द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है। इसमें उत्तराखण्ड हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद् के अधीन हिमाद्रि का भी स्टॉल लगा है।
श्री नेगी ने कहा कि पैवेलियन में दिसम्बर में प्रस्तावित उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट पर भी फोकस किया गया है। पैवेलियन में अल्मोड़ा की प्रसिद्व बाल मिठाई, चम्पावत लोहाघाट की लोहे की कढ़ाई, हरिद्वार की लोही शॉल, चम्पावत के उलन के कपडें, ऋषिकेश के स्टोन एवं उत्तराखण्ड में उगाई जाने वाली कई तरह की दालें मुख्य आर्कषण का केन्द्र है। गौरतलब है कि इस वर्ष व्यापार मेले की थीम ‘‘वसुधैव कुटुंबकम’’ है जिसमें फोक्स राज्यों में दिल्ली, जम्मू-कश्मीर और झारखंड है जबकि बिहार और केरल पार्टनर राज्य के रूप में प्रतिभाग कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *