गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

महाराष्ट्र में 37 अपराधी गिरफ्तार

पुणे : महाराष्ट्र में आगामी गणतंत्र दिवस समारोह से पहले चलाए गए एक बड़े तलाशी अभियान में शहर की पुलिस ने 709 अपराधियों को पकड़ा है और उनमें से 37 को अवैध हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि अपराधियों की अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने और उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने के लिए शुक्रवार देर रात यह अभियान चलाया गया।
पुलिस ने इस विशेष कार्रवाई के तहत 3,383 में से 709 अपराधियों को हिरासत में लिया है और 37 लोगों को अवैध रूप से धारदार हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है तथा उनके पास से हंसिया, चाकू, कुल्हाड़ी और तलवारें बरामद की हैं।
उन्होंने बताया कि शहर में अवैध हुक्का पार्लरों पर एक अन्य कार्रवाई में उनकी टीम ने कोंढवा क्षेत्र में एक हुक्का पार्लर पर छापेमारी करके होटल मालिक प्रकाश सिंह नरसिंह चौहान को इस सिलसिले में गिरफ्तार किया है।
एक अन्य कार्रवाई में, दो लोग चांद शेख और आसिफ अतीक मेनन को क्रमशः शहर के मार्केटयार्ड और कोंढवा इलाकों में गांजा बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया और शेख के पास से लगभग दो किलो गांजा बरामद किया गया।
सूत्रों ने कहा कि इसके अलावा, शहर पुलिस के जबरन वसूली निरोधक दस्ते ने शिवाजीनगर के वदरवाड़ी इलाके में एक घर पर छापेमारी करके 4.22 लाख रुपये का गुटखा जब्त किया और इस सिलसिले में एक सुरेश कालाधर को गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *