गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

प्रतिबंधित ब्राउन शुगर के खेप के साथ 4 गिरफ्तार

चतरा : झारखंड की चतरा जिला पुलिस ने ब्राउन सुगर के साथ चार शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन को मिली सूचना के आधार पर ब्राउन सुगर के प्रतिबंधित खेप के साथ चार शातिर तस्करों को गिरफ्तार करते हुए एक नाबालिग को निरुद्ध किया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार के नेतृत्व में गठित सदर थाना पुलिस की स्पेशल टीम ने यह कार्रवाई की है। ड्रग माफियाओं की गिरफ्तारी चतरा-हजारीबाग मुख्यपथ पर स्थित रामटुंडा टोंगरी स्थित मैदान के समीप से हुई है।
वहीं, श्री कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों के पास से 7.65 एमएम गोली का खोखा, करीब ढ़ाई लाख रुपये का 2.15 ग्राम ब्राउन शुगर, तस्करी में प्रयुक्त दो बाईक एवं विभिन्न कंपनियों के पांच मोबाईल फोन जप्त किये गए हैं। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि गिद्धौर थाना क्षेत्र निवासी राहुल कुमार नामक तस्कर ब्राउन शुगर की तस्करी को लेकर प्रतिबंधित खेप के साथ रामटूँडा इलाके में सक्रिय है। जिसे खरीदने के बहाने लूटपाट करने के उद्देश्य से हथियार के साथ कुछ तस्कर वहां पहुंचे हैं। ये सभी हथियार के बल पर ब्राउन सुगर तस्करी के दौरान आपसी रंजिश एवं लूटपाट के दौरान फायरिंग व खूनी संघर्ष की घटना को भी अंजाम दे सकते हैं। गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित सदर थाना पुलिस की स्पेशल टीम ने मैदान की घेराबंदी करते हुए सभी शातिर तस्करों को मौके से दबोच लिया।
अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर राहुल कुमार, बादल कुमार, चंदन कुमार एवं मो. अकरम चतरा शहर व गिद्धौर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। हाला की गिरफ्तारी के दौरान अपराधियों के पास से हथियार की बरामदगी नहीं हो सकी। गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ के आधार पर हथियार लेकर भागने वाले गिरोह के अन्य तस्करों के धरपकड़ को लेकर पुलिस निरंतर छापामारी अभियान चला रही है। जल्द ही फरार तस्करों को भी दबोच लिया जाएगा। अभियान में थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक मनोहर करमाली, एसआई प्रकाश सेठ एवं सिकंदर सिंकू समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *