गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

युवक की हत्या के मामले में दो महिला सहित 4 गिरफ्तार

भरतपुर : राजस्थान के भरतपुर में बयाना थाने के गांव खरैरी बागरैन में दीपावली के अगले दिन एक युवक की हत्या कर दिए जाने के मामले में पुलिस द्वारा दो महिलाओं सहित चार आरोपियों को गांव मोरपा इलाका थाना बाटोदा जिला सवाईमाधोपुर से गिरफतार किये जाने की जानकारी प्राप्त हुई है। सपेरा समुदाय के गिरफ्तार आरोपी करीब एक माह पूर्व ही हिण्डोन से बयाना के गांव खरैरी बागरैन में अपना डेरा बनाकर रहने आये थे जहां पहले से ही डेरा बनाकर रह रहे मृतक से उनका दीपावली व उसके अगले दिन झगड़ा हुआ जिसके बाद आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 अक्टूबर को मृतक की माँ मंसूरी देवी ने थाना बयाना पर आरोपियों को नामजद करते हुए उसके पुत्र राजेशनाथ की हत्या कर शव को कही छुपा देने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस पर पुलिस टीम ने खरैरी बागरैन के जंगल में घने पेड़ों के बीच झाडियों में मृतक राजेशनाथ का शव बरामद किया। मामले में अनुसंधान के बाद पलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *