गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

तमिलनाडु में 4 अन्तरराष्ट्रीय यात्री कोरोना पॉजीटिव

चेन्नई : तमिलनाडु में बुधवार को चीन और दुबई से लौटे चार अन्तरराष्ट्रीय यात्री मदुरै और चेन्नई अन्तराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर कोरोना संक्रमित पाए गए। चीन से कोलंबो के रास्ते आई एक महिला और उसकी छह साल की बेटी कल शाम मदुरै अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर कोरोना संक्रमित पाई गईं। आज दुबई से आए दो अन्य लोगों का चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर कोरोना परीक्षण पॉजिटिव आया। मदुरै की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि महिला और उसकी बेटी ने उनके आरटी-पीसीआर परीक्षण किया और विरुधनगर जिले में अपने घर चली गईं।
जिला कलेक्टर मेघनाथ रेड्डी के अनुसार आज परीक्षण सकारात्मक आने के बाद से दोनों के स्वास्थ्य नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि उनके नमूने आगे के परीक्षण के लिए यहां राज्य सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रयोगशाला में भेजे जा रहे ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या वे नए बीएफ-7 से संक्रमित थे। इस बीच, दुबई से आये दो अन्य यात्रियों का चेन्नई हवाई अड्डे पर सकारात्मक परीक्षण किया है और दोनों पुदुकोट्टई जिले के अलंगुडी के रहने वाले हैं। इनके नमूने को भी नया वैरिएंट बीएफ 7 की जांच के लिए राज्य जनस्वास्थ्य लेबोरेटरी में भेजे गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *