शिवपुरी : मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में आज एक मूंगफली गोदाम की दीवार के गिरने से चार मजदूरों की मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि करेरा थाना क्षेत्र के ग्राम शिवपुरा में मूंगफली मिल के ऊपरी हिस्से की दीवार अचानक गिर गई। इस घटना में मिल में काम कर रहे चार मजदूरों की मृत्यु हो गई, जिनमें तीन महिलाएं शामिल हैं। इस हादसे में तीन अन्य मजदूर घायल हुए हैं।
पुलिस ने बताया कि इस घटना में सोनम, अर्चना, राजकुमारी एवं संजू लोधी इन चार मजदूरों की मौत हो गयी। घायलों को करेरा के स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।
गोदाम की दीवार गिरने से 4 की मौत
