भुवनेश्वर : ओडिशा में खुर्दा जिले के भुसंदपुर गांव में सोमवार को एक घर में रखे पटाखों में विस्फोट हो जाने से चार लोगों की मौत हो गयी जबकि कई अन्य लोग घायल हो गये।
पुलिस के अनुसार एक सरकारी भूखंड पर निर्मित घर में बड़ी मात्रा में पटाखे रखे हुए थे, जिनका उपयोग डोला पूर्णिमा उत्सव में किया जाने वाला था। विस्फोट में चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। विस्फोट इतना जबर्दस्त था कि मकान की एस्बेस्टस वाली छत पूरी तरह से उड़ गई। घटना की सूचना मिलने पर दमकलकर्मी एवं पुलिस वहां पहुंची तथा घायलों को बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।
जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। प्रशासन ने मकान को सील कर दिया और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पटाखा विस्फोट से 4 की मौत
