चार लग्जरी कारे बरामद
भीलवाड़ा : राजस्थान में भीलवाड़ा के सुभाषनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अंतरराज्यीय गैंग के चार बदमाशों को दबोचकर चार लग्जरी कारें बरामद की है। ये चारों कारें सुभाषनगर थाना इलाके से चोरी हुई थी। थाना प्रभारी नंदलाल रिणवा ने बताया कि लग्जरी वाहनो की चोरी की वारदात के खुलासे के लिए गठित टीम ने तरीका वारदात के आधार पर पूर्व में चालानशुदा मुल्जिमानो का डाटाबेस तैयार कर उनसे पूछताछ की।
टीम ने अलग-अलग जगह हुई वारदातों के घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के सीसीटीवी कैमरो का बारीकी से निरीक्षण कर घटना में प्रयुक्त वाहनो का रूट विश्लेषण किया गया। तकनीकी सूचनाओं का संलकन किया गया। वाहन चोरी की वारदात से लेकर अब तक इस टीम के सदस्यो ने राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, उत्तरप्रदेश आदि राज्यो से आसूचना एकत्रित कर अथक प्रयासो से संदिग्ध आरोपियों के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी।
पुलिस ने इस मामले मे चार आरोपियों को गिरफ्तार कर इनसे चोरी की वारदात में प्रयुक्त हाईटेक एक्स टूल ओबीडी स्टार की मास्टर डिवाईस, सेंसर चिपें, मास्टर चाबी, पेचकस आदि सामान बरामद किया गया। आरोपितों ने चुराई हुई गाडियो को तस्करो के सरगना जोधपुर निवासी रामनिवास विश्नोई को 1 से 2 लाख रूपये में बेचना कबूल किया, जिस पर रामनिवास विश्नोई को भी प्रोडेक्शन वारंट के तहत गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दो हुण्डई क्रेटा, एक आई-20, ईको कार जप्त की गयी।
