गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मेडिकल कॉलेज में मारपीट के मामले में 4 युवक गिरफ्तार

शहडोल : मध्यप्रदेश के शहडोल मेडिकल कॉलेज में कार और बाइक से आकर कॉलेज के छात्रों से मारपीट करने पर आज सोहागपुर पुलिस ने अपराध दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार कल रात्रि कार से मेडिकल कॉलेज हॉस्टल की तरफ घूम रहे आरोपी नावेद खान, रहीस अहमद, संस्कार बजाज और नफीस खान से मेडिकल कॉलेज के छात्र नवांक सिंह, महेश मकोड़िया, अनुज तोमर, आदित्य पॉनिकार, सिद्धार्थ शर्मा, जोतिषा थोराट और पल्लवी बिसेन ने पूछताछ की और आपत्ति की तो आरोपियों ने छात्रों की डंडों से मारपीट कर दिया, जिससे घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। आज सुबह लिखित शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर चार को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *