जम्मू : जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले के एक गांव में गुरुवार को मकान ढहने से कई महिलाओं सहित 40 लोग घायल हो गये।
पुलिस ने कहा कि घायलों में अधिकांश महिलाएं थीं जो अंतिम संस्कार की रस्मों में शामिल होने के लिय आयी हुई थी। पुलिस के मुताबिक शोक जताने के लिए सभी लोग एक घर की छत पर इकट्ठा हुए थे तभी अचानक से छत ढह गयी। जिससे कई लोग घायल हो गए, जिनमें अधिकांश महिलाएं थीं। पुलिस ने कहा कि पुलिस दल के साथ-साथ ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
छत ढहने से महिलाओं समेत 40 लोग घायल
