चूरू : राजस्थान के चूरू जिले में डीएसटी एवं थाना दूधवाखारा पुलिस ने रविवार को नाकाबंदी में एक ट्रक से पंजाब निर्मित अवैध शराब के 400 पेटी जब्त कर दो लोगों को गिरफ्तार किया। जिला पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायग नूनावत ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान बाडमेर जिले के सनावडा निवासी रुपाराम जाट (25) एवं लक्ष्मणा राम जाट (19) के रुप में की गयी है। जब्त शराब की ट्रक समेत कीमत करीब 45 लाख रुपए है।
उन्होंने बताया कि डीएसटी की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा की गई नाकाबंदी के दौरान हरियाणा नंबर के ट्रक कंटेनर को रुकवाया गया। ट्रक की तलाशी ली गई तो कंटेनर में एक बॉक्सनुमा गुप्त स्कीम बनाई गई थी। जिसमें छुपा कर पंजाब निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब के 400 कार्टून बरामद किये।
अवैध अंग्रेजी शराब के 400 कार्टन बरामद, दो गिरफ्तार
