कुशीनगर : उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सोमवार को थाना हाटा पुलिस टीम ने तलाशी के दौरान भड़कुलवा चौराहे के दक्षिण में राजमार्ग-28 के सर्विस मार्ग से एक ट्रक और कार से कुल 42 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा जब्त किया। पुलिस ने बताया कि गांजे की कीमत लगभग 6,30,000 रुपये हैं। मामले में अकरम और सुग्रीव विश्वकर्मा को बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर लगने वाली धाराओं के तहत जेल भेज दिया गया।
