गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

45 किलोग्राम डोडा चूरा बरामद, एक गिरफ्तार

भीलवाड़ा : राजस्थान में भीलवाड़ा के बड़लियास थाना क्षेत्र में पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग 758 पर सवाईपुर के निकट एक एक्सयूवी कार से 45.900 किलो डोडा चूरा के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आज मुखबिर की सूचना पर सवाईपुर के निकट एक बिना नम्बरी महिन्द्रा एक्सयूवी कार को जब्त किया। कार में प्लास्टिक के 5 कट्टों में 45 किलो 900 ग्राम डोडा चूरा मिला, वहीं पुलिस ने कार चालक शंकर जाखड़ जाति जाट उम्र 39 वर्ष निवासी आरके कॉलोनी, गली नंबर 10 निंम्बाहेड़ा थाना कोतवाली जिला चित्तौड़गढ़ हाल भुण्डाणा थाना पीपाड, जिला जोधपुर को गिरफ्तार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *