गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

450 औद्योगिक इकाई अपना कारोबार लाईं

लुधियाना : अरविन्द केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निरंतर प्रयासों के कारण अब पंजाब से अन्य राज्यों में इंडस्ट्री के जाने के रुझान ने वापस मुडऩा शुरू कर दिया है और औद्योगिक इकाइयां राज्य में शिफ्ट होने लगी हैं। मान ने यहाँ सरकार-उद्योगपति मिलनी में उद्योगपतियों को संबोधित करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ महीनों के दौरान 450 उद्योग अन्य राज्यों से पंजाब में शिफ्ट हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले उद्योगों का अन्य राज्यों में पलायन करने का रुझान था। श्री केजरीवाल ने कहा कि यह पंजाब के मुख्यमंत्री की सख़्त मेहनत का नतीजा है , जो हरेक क्षेत्र में पंजाब को प्रथम राज्य बनाने के लिए प्रयत्न कर रहे हैं।
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवंत सिंह मान सरकार को सत्ता में आने पर औद्योगिक क्षेत्र में ऐसा माहौल मिला था जहाँ उद्योग अन्य राज्यों में शिफ्ट हो रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों की हुकूमत के दौरान उद्योगपति फिरौती मांगने के व्यवस्था से बुरी तरह से ऊब चुके थे। श्री केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री ने अमन-कानून की बेहतर व्यवस्था देने के साथ-साथ सुखद माहौल देकर उद्योगपतियों का भरोसा बहाल किया है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में देश भर में केवल पंजाबी ही चीन के एकाधिकार तोड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाबी उद्योगपतियों का किसी अन्य राज्य के साथ कोई मुकाबला नहीं, बल्कि उनको औद्योगिक तरक्की में चीन को पछाडऩे के लिए प्रयत्न करने चाहिए। उन्होंने कहा कि यह प्रयत्न करने का अब सबसे उपयुक्त मौका है क्योंकि पंजाब की सरकार हरेक तरह की मदद के लिए तैयार है।
केजरीवाल ने औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए सेक्टर आधारित टास्क फोर्स का गठन करने की वकालत की। उन्होंने कहा कि उद्योग के प्रतिनिधियों के अलावा इस टास्क फोर्स में राज्य सरकार के अधिकारी भी होने चाहिए, जिससे इन सेक्टरों की तरक्की के लिए उचित योजनाबंदी और रणनीति बनायी जा सके। केजरीवाल ने उम्मीद ज़ाहिर की कि यह कदम राज्य में उद्योग के व्यापक विकास को सुनिश्चित बनाने में सहायक होगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के संजीदा प्रयत्नों के स्वरूप राज्य में 50840 करोड़ रुपए का निवेश आया है। उन्होंने कहा कि राज्य में बड़ा निवेश करने के लिए औद्योगिक दिग्गज आ रहे हैं, जिनका राज्य सरकार ज़ोरदार स्वागत कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *