गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दक्षिणपूर्वी नाइजीरिया में चरवाहों के हमले में 46 लोगों की मौत

अबुजा : नाइजीरिया के दक्षिणपूर्वी राज्य बेनुए में उमोगिदी समुदाय पर संदिग्ध हथियारबंद चरवाहों के हमले में कम से कम 46 लोगों की मौत हो गयी है। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पंच समाचार पत्र ने बताया कि सुरक्षा पर राज्य गर्वनर के विशेष सलाहकार पॉल हेम्बा ने पत्रकारों को बताया ‘मैं इस बात की पुष्टि कर सकता हूं कि उमोगिदी में एक हमला हुआ था और आज सुबह तक लोगों ने मुझे बताया कि हमले में मरने वालों की संख्या 46 थी। लेकिन यह आंकड़ा बढ़ सकता है क्योंकि कुछ लोग लापता है। समाचार पत्र के अनुसार, यह हमला बुधवार दोपहर को हुआ, जिसमें एक पुलिस अधिकारी भी मारा गया। पंच ने बताया कि इससे पहले सप्ताह में भी संदिग्ध चरवाहों ने हमला किया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *