गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

467 पेटी अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार

अजमेर : राजस्थान में अजमेर में आबकारी विभाग के शहर थाना ने अहम कार्यवाही करते हुए 467 पेटी अवैध शराब जब्त करने में सफलता प्राप्त की है।
आबकारी शहर थानाधिकारी बंकट सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर से सूचना मिली की बांदरसिंदरी टोल नाके से एक छह चक्का ट्रक में शराब ले जाई जा रही है। सूचना पर नाकाबंदी तलाशी में ट्रक से 467 पेटी विभिन्न ब्रांड की अवैध शराब बरामद की जोकि चण्डीगढ निर्मित है और इसे चण्डीगढ से गुजरात के सूरत ले जाया जा रहा था। जब्त शराब की कीमत 30 लाख रूपये आंकी गई है।
विभाग ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर ट्रक को भी जब्त कर लिया है। ट्रक चालक के पास से ट्रक में दूसरे माल की बिल्टी मिली है जिसकी आड में अवैध शराब ले जाई जा रही थी। जांच एवं पूछताछ जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *